भोपाल

MP में तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर विवाद, लाठी से पीटकर व्यक्ति की हत्या

एमपी के अशोक नगर में तेज आवाज में गाना बजाने पर विवाद हुआ। एक युवती ने पड़ोसियों को आवाज कम करने को कहा, लेकिन वे नहीं माने। इस बात पर नाराज होकर पड़ोसियों ने युवती के दादा पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

मध्यप्रदेश के अशोक नगर जिले में तेज आवाज में गाना बजाने पर आपत्ति जताये जताने से नाराज दो लोगों ने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की पोती ने पड़ोसियों द्वारा तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद उन्होंने हमला कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार रात चंदेरी थानाक्षेत्र के गोराकला गांव में हुई घटना के आरोपी रतिराम अहिरवार और मुकेश अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। चंदेरी थाना प्रभारी मनीष जादौन ने बताया कि मृत व्यक्ति की पोती ने कुछ दिन पहले आरोपियों द्वारा तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर आपत्ति जताई थी। लड़की 12वीं कक्षा की छात्रा है।

लाठी से पीटकर हत्या

उन्होंने बताया कि जब दोनों (आरोपियों) ने आवाज कम नहीं की तो लड़की ने पुलिस को फोन कर दिया, जिसके बाद उनका ‘म्यूजिक सिस्टम’ जब्त कर लिया गया। जादौन ने बताया कि शुक्रवार रात आरोपियों ने लड़की के माता-पिता से इस मुद्दे पर झगड़ा किया और खुद को बचाने के लिए दंपती मौके से भाग निकले, जिसके बाद आरोपियों ने कथित रूप से कलुआ अहिरवार पर लाठी और फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article