भोपाल

अब MP के तीर्थ स्थलों के भी दर्शन करेंगे बुजुर्ग, CM ने दिया तीर्थ दर्शन योजना के विस्तार का निर्देश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकार की तीर्थयात्रा योजना में विस्तार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने इस योजना में राज्य के धार्मिक स्थलों को शामिल करने को कहा है। अधिकारियों के अनुसार इस योजना से पिछले 12 सालों में करीब 8 लोगों को लाभ मिला है।

Image

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Photo : Twitter

MP Tirth Darshan Yojana: मध्य प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का विस्तार होने जा रहा है। है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकार की तीर्थयात्रा योजना में विस्तार और इसमें राज्य के धार्मिक स्थलों को शामिल करने के निर्देश दिए हैं। सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश की भौगोलिक संरचना के कारण लोग कई तीर्थस्थल नहीं देख पाते और उन्हें अपने ही राज्य की विशेषताओं का पता नहीं है।

प्रदेश के धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे

सीएम ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को देश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के साथ-साथ मध्य प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के लिए इस योजना का विस्तार किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इस योजना में राज्य के धार्मिक स्थलों को भी शामिल करने का निर्देश दिया।

पिछले 12 वर्ष में करीब आठ लाख लोगों को मिला लाभ

‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ 2012 में शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई वाली तत्कालीन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने शुरू की थी। जिसके तहत लोग देश के विभिन्न तीर्थस्थलों का दर्शन करते हैं। अधिकारियों ने सोमवार को एक बैठक में मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले 12 वर्ष में मध्य प्रदेश के करीब आठ लाख लोगों को इस योजना से लाभ मिला है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article