पिता के अंतिम संस्कार पर ऐसे भिड़े दो भाई कि शव के दो टुकड़े की होने लगी बात; बुलानी पड़ गई पुलिस

मध्य प्रदेश में दो भाई, अपने पिता के अंतिम संस्कार पर ऐसे भिड़े की पुलिस बुलानी पड़ गई। बड़ा भाई अंतिम संस्कार में छोटे भाई को सम्मलित करने के लिए तैयार नहीं था और शव के दो टुकडे किए जाने की बात होने लगी। जिसके बाद पुलिस पहुंची और तब जाकर शख्स का अंतिम संस्कार हो पाया।

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना के लिधौरा ताल गांव से आज एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है, जिसमें पिता की मृत्यु के बाद दो सगे भाइयों में पिता के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया। दोनों भाइयों में विवाद इतना बढ़ गया की एक भाई इस बात पर अड़ गया कि पिता के शव के दो टुकड़े कर दिए जाएं, ताकि एक हिस्से का अंतिम संस्कार एक भाई कर सके और दूसरे हिस्से का अंतिम संस्कार दूसरा भाई कर सके।

mp news

टीकमगढ़ में पिता की मौत के बाद दो भाईयों में झगड़ा

End of Feed