भोपाल

MP: कूनो में एक दर्जन चीते आने की राह सुगम, प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, ये है पूरी डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2023, 03:02 PM IST

MP: कूनो नेशनल पार्क में 12 और चीते आने की राह अब सुगम हो गई है। दो दिन पूर्व ही साउथ अफ्रिका के प्रेसिडेंट सिरिल रामाफोसा ने चीतों से संबंधित एमओयू पर दस्तखत किए हैं। फरवरी के मध्य सप्ताह तक सभी 12 चीते भारत लाए जाएंगे। मादा चीता की बीमारी की खबर के बीच महकमे ने राजधानी भोपाल से विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम को इसके उपचार के लिए कूनो नेशनल पार्क भेजा है।

Image

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में अब 12 और चीते आने का रास्ता साफ (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कूनो नेशनल पार्क में 12 और चीते आने की राह अब सुगम
  • साउथ अफ्रिका के प्रेसिडेंट सिरिल रामाफोसा ने एमओयू पर दस्तखत किए
  • फिमेल चीता के शरीर में डिहाइड्रेशन की वजह से पानी की कमी आई

MP Kuno National Park: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए ये एक अहम खबर है, खासकर उनके लिए जिन्हें वन्यजीवों से प्रेम है। एमपी फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के मुताबिक, अब कूनो नेशनल पार्क में चीतों का कुनबा बढे़गा। जिसके तहत 12 और चीते आने की राह अब सुगम हो गई है। सूत्रों के अनुसार, दो दिन पूर्व ही साउथ अफ्रिका के प्रेसिडेंट सिरिल रामाफोसा ने चीतों से संबंधित एमओयू पर दस्तखत किए हैं। बता दें कि, भारत आने वाले चयनित 12 चीतों को करीब साढ़े 3 महीने से नामीबिया में क्वारंटाइन किया हुआ है।

डीएफओ प्रकाश कुमार वर्मा के मुताबिक, अगले महीने यानी कि, फरवरी के मध्य सप्ताह तक सभी 12 चीते भारत लाए जाएंगे। गौरतलब है कि, इससे पूर्व पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। तीन महीने से ज्यादा समय तक बाड़ों में बंद चीतों को कुछ दिन पूर्व ही खुले मैदानों में छोड़ा गया है। वहीं सीएम शिवराज सिंह चैहान ने बताया था कि, फरवरी माह में सैलानी चीतों को खुले में फर्राटे भरते देख सकेंगे। प्रदेश सरकार ने चीता सफारी की तैयारी भी की हुई है।

फिमेल चीता बीमार

कूनों में चीतों के कुनबे को बढ़ाने की कवायद के बीच एक चौंकाने वाली खबर ये है कि, एक मादा चीता बीमार हो गई है। डीएफओ प्रकाश कुमार वर्मा के मुताबिक, बड़े बाड़े के कंपार्टमेंट नंबर-5 में गत वर्ष 28 नवंबर को तीन फिमेल चीता सवाना, शाशा और सियाया को छोड़ा गया था। तीनों एक साथ वहां रहकर शिकार कर रही थीं। मगर, अब मादा चीता शाशा के बीमार होने की खबर ने महकमे की चिंताएं बढ़ा दी है। फिमेल चीता के बीमारी की जानकारी हाल ही में हुई रूटीन जांच में पता चली। डीएफओ के मुताबिक, मादा चीता डिहाइड्रेशन और किडनी की बीमारी से पीड़ित है।

भोपाल से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम पहुंची

डीएफओ प्रकाश कुमार वर्मा के मुताबिक, मादा चीता की बीमारी की खबर के बीच महकमे ने राजधानी भोपाल से विशेषज्ञ चिकित्सकों एक टीम को इसके उपचार के लिए कूनो नेशनल पार्क भेजा है। टीम में वन विहार नेशनल पार्क के मुख्य पशु चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता टीम की अगुवाई में चिकित्सक उसके इलाज में जुटे हैं। डीएफओ के मुताबिक, फिमेल चीता के शरीर में गत दो दिनों से डिहाइड्रेशन की वजह से पानी की कमी आ गई है। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसकी किडनी में इंफेक्शन होना बताया है। अब टीम के इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!