भोपाल

MP में दर्दनाक हादसा, SUV और वैन में जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत और पांच घायल

मध्यप्रदेश के खरगौन और मुरैना जिले में दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई और सात व्यक्ति घायल हो गए। रविवार सुबह खरगौन में एसयूवी और वैन की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। वहीं मुरैना में दो बाइक टकरा गई। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Image

खरगौन में दर्दनाक हादसा

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के खरगौन में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) और वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि अभी पता नहीं चला है कि एसयूवी किसकी है, इसको लेकर जांच की जा रही है।

एसयूवी की नंबर प्लेट पर लिखा SDM

खरगौन कोतवाली पुलिस थाने के उपनिरीक्षक श्रीराम भूरिया ने बताया कि खरगौन में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास रविवार सुबह करीब सात बजे वैन से एसयूवी की टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि वैन में मौजूद दो लोग रामलाल (50) और शोभाराम (49) की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसयूवी में एक ही व्यक्ति बैठा था। उन्होंने बताया कि वाहन की नंबर प्लेट पर ‘एसडीएम’ (सब डिविजनल मजिस्ट्रेट) लिखा हुआ था। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि वाहन किसका है।

दो बाइकों की टक्कर में तीन लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि मुरैना में शनिवार रात दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिल टकरा गईं, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सबलगढ़ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मुरैना जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर पीपलवाड़ी पुलिस चौकी के पास हुई। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार बिशु (65) और सचिन (22) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संतोष (28) नामक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें सबलगढ़ सरकारी अस्पताल से मुरैना के जिला अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article