MP News: सीएम शिवराज बोले- प्रियंका गांधी जी, जवाब तो देना होगा, क्या आतंकी संगठन PFI की समर्थक है कांग्रेस..?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 12, 2023, 05:39 PM IST

MP CM Shivraj News: शिवराज सिंह ने पूछा कि आतंकवादियों को महिमा मंडित करने वाले दिग्विजय सिंह के बयान से क्या कांग्रेस भी सहमत है?

आतंकवादी संगठन पीएफआई पर एनआईए द्वारा की जा रही कार्रवाई का कांग्रेस विरोध कर रही है। क्या कांग्रेस आतंकी संगठन पीएफआई का समर्थन करती है? क्या प्रियंका गांधी, दिग्विजय सिंह के बयान का समर्थन करती हैं? यह सवाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका गांधी से पूछे हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी आज चुनावी रैली करने के लिए मध्य प्रदेश के मंडला पहुंची। प्रियंका की रैली से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन पर सवालों की बौछार कर दी।

mp cm shivraj singh

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका गांधी से कुछ सवाल पूछे हैं

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा आतंकी संगठन PFI पर NIA की कार्यवाही पर सवाल खड़े करने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रियंका गांधी इस सवाल का जवाब दें कि क्या वे दिग्विजय सिंह के बयान का समर्थन करती हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि आपकी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पीएफआई पर कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। पीएफआई पर कार्रवाई होती है, तो दिग्विजय सिंह विरोध करते हैं। क्या यही कांग्रेस का स्टैंड है। सीएम ने कहा कि पीएफआई टेरर फंडिंग करती है। वह संगठन आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त है, वह देश के दुश्मन है। ऐसे संगठन का समर्थन करना क्या दिखाता है?

End of Feed