भोपाल

MP News: मध्य प्रदेश में विकास पर्व के दौरान कई जिलों में भूमि पूजन और लोकार्पण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2023, 10:49 PM IST

MP News: मध्य प्रदेश में विकास पर्व के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 9 हजार 306 करोड़ 5 लाख रूपये के भूमि-पूजन/लोकार्पण किये गये हैं।

Image

CM shivraj singh chouhan

Mp News: मध्य प्रदेश में चलाए जा रहे विकास पर्व के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 9 हजार 306 करोड़ 5 लाख रूपये के भूमि-पूजन/लोकार्पण किये गये हैं। जानकारी के मुताबिक, विकास पर्व के तीसरे दिने 18 जुलाई को जिला सीहोर में 36 लाख 87 हजार रूपये के और ग्राम पंचायत झिलेला में सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।

जिला शहडोल में 15 लाख रूपये के ग्राम गलहथा में आंगनवाड़ी भवन एवं पीएस गोदम बॉउड्रीवाल का भूमिपूजन, जिला बैतूल में 2 करोड़ 28 लाख रूपये के ग्राम टीकाबर्री, खांडे पिपारिया, घाटावाड़ीखुर्द और टापरवानी में नलजन योजना का लोकार्पण किया गया।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम जामुन बिछूआ में प्राथमिक शाला भवन का भूमि-पूजन, घाटावाड़ीखुर्द में प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भवन की बॉउड्रीवाल का लोकार्पण, जिला रतलाम में 22 लाख रूपये के जवाहर नगर में कम्यूनिटी हॉल का भूमिपूजन, जिला गुना में 14 लाख रूपये के ग्राम बुढाखेड़ा, खामखेड़ा में ट्रेंच निर्माण कार्य का लोकार्पण, जिला मंदसौर में 70 लाख 32 हजार रूपये के ग्राम बेहपुर से चांदाखेड़ी और पिपालिया मुजावर, गौशाला का शेड निर्माण का भूमि-पूजन और जिला मुरैना में 23 लाख रूपये के कार्य ग्राम लहर में अमृत सरोवर का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा जिला रीवा में 45 लाख रूपये के टेकुआ बस्ती में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन, जिला उमरिया में 50 लाख 16 हजार रूपये के करकेली विकाखखण्ड के ग्राम बरौदा में नल-जल योजना का लोकार्पण, जिला टीकमगढ़ में 9 करोड़ 31 लाख रूपये के कारी मवई मार्ग से अनंतपुरा तक सड़क निर्माण का भूमि-पूजन किया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article