भोपाल

11 दिन से मेघालय में लापता था इंदौर का कपल, अब मिली पति की लाश; पत्नी सोनम की तलाश जारी

इंदौर से हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए कपल के लापता होने के 11 दिन बाद पति का शव बरामद कर लिया गया है। शव को गहरी खाई से सड़ी-गली हालत में बरामद किया गया है। लेकिन अभी पत्नी के शव का कोई सुराग नहीं मिला है। जिसकी तलाश की जा रही है।

Image

राजा रघुवंशी का शव बरामद (फाइल फोटो)

Indore Couple Missing: मेघालय में लापता हुए इंदौर के कपल की तलाश में जुटी टीम को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को एक गहरी खाई से पति राजा रघुवंशी का शव बरामद हुआ है। हालांकि अभी पत्नी सोनम रघुवंशी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। इंदौर का ये कपल मेघालय में हनीमून मनाने कि लिए आया था। दोनों को आखिरी बार 23 मई को देखा गया था। इस दिन दोनों ओसरा हिल्स घूमने गए थे। लेकिन शाम के बाद इनसे कोई संपर्क नहीं हुआ। उनकी तलाश पिछले 11 दिनों से चल रही है। सोनम को अभी भी लापता बताया जा रहा है। जिसकी तलाश अभी भी जारी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

इंदौर के पुलिस उपायुक्त (अपराध निरोधक शाखा) राजेश कुमार त्रिपाठी ने पीटीआई को बताया, "सोमवार को मेघालय पुलिस ने एक शव बरामद किया, जिसकी पहचान राजा रघुवंशी के रूप में की गई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का समय और अन्य जानकारी के बारे में पता चल पाएगा। हालांकि पुलिस को अभी तक सोनम रघुवंशी के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।"

20 मई को मेघायल गए थे राजा और सोनम

राजा रघुवंशी का परिवार ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करता है। परिजनों का कहना है कि राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। जिसके बाद वे 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय चले गए थे। इससे पहले मृतक के भाई सचिन रघुवंशी ने दावा किया था कि राजा और सोनम का अपहरण किया गया है। सचिन ने दंपत्ति को खोजने के लिए सेना की तैनाती की मांग भी की थी। उन्होंने कहा था कि स्थानीय होटल स्टाफ गाइड और नॉर्थ ईस्ट राज्य में दोपहिया वाहन किराए पर देने वाले लोग उनके लापता होने में शामिल हो सकते हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article