भोपाल

MP: आंतकी सैयद मामूर की जमानत याचिका खारिज, HC ने कहा- धार्मिक आतंकवाद देश के लिए खतरा

मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयुध निर्माणी पर हमले की साजिश में शामिल आरोपी सैयद मामूर अली की जमानत याचिका को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया है कि धार्मिक आतंकवाद देश की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है।

Image

आतंकी सैयद मामूर अली।

Photo : Times Now Digital

मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयुध निर्माणी पर हमले की साजिश में शामिल आरोपी सैयद मामूर अली की जमानत याचिका को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा है कि धार्मिक आतंकवाद देश के लिए एक गंभीर खतरा है और ऐसे मामलों में अदालत किसी भी तरह की ढिलाई बरत नहीं सकती।

क्या है पूरा मामला?

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 26 मई, 2023 को दिल्ली से आरोपी सैयद मामूर अली को गिरफ्तार किया था। अली पर आयुध निर्माणी जबलपुर पर हमले की साजिश रचने और विस्फोटक तैयार करवाने का आरोप है।

स्पेशल कोर्ट ने याचिका की खारिज

इससे पहले, भोपाल स्पेशल कोर्ट ने 12 अप्रैल को आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। हाईकोर्ट ने NIA के पास मौजूद पर्याप्त सबूतों और गवाहों के आधार पर आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि आरोपी ने खुद विस्फोटक बनाने का आदेश दिया था और आयुध निर्माणी पर हमले की योजना बना रहा था।

जांच में पता चला है कि आरोपी इस्लामी उपदेशक जाकिर नायक के वीडियो से प्रेरित था और वह खुद का आतंकी संगठन बनाना चाहता था।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article