Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश में राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। शिवराज सिंह सरकार ने केंद्र की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों को 42 फीसदी महंगाई भत्ता देने की घोषणा की है। राज्यकर्मचारियों को यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जुलाई से मिलना शुरू हो जाएगा। महंगाई भत्ता तीन किस्तों में मिलेगा। 1 जुलाई 2023 तक सेवा के 35 वर्ष पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान मिलेगा।
जुलाई माह के वेतन में जुड़कर मिलेगा भत्ता
महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत करने की घोषणा सीएम शिवराज सिंह ने की। उन्होंने कहा कि राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एरियर 3 समान किस्तों में उन्हें मिलेगा। 42% महंगाई भत्ता जुलाई माह के वेतन में जुड़कर मिलेगा जो कि अगस्त माह से दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि होगी। 1 जुलाई 2023 तक सेवा के 35 वर्ष पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान मिलेगा।
