MP: मध्य प्रदेश में घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए ये एक अच्छी खबर है। खासकर उनके लिए जो जंगल जीवन को देखने की कामना रखते हैं। इसमें अच्छी बात तो ये है कि, मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में अब सैलानी चीतों को करीब से निहार सकेंगे। नेशलन पार्क प्रबंधन ने टूरिस्टों के लिए अहेरा गेट और पीपलबावड़ी गेट से एंट्री शुरू कर दी है।
फिलहाल टिकटौली द्वार को अभी बंद रखा गया है। कूनो पार्क के डीएफओ के मुताबिक इसमें राहत ये दी गई है कि, यहां आने वाले सैलानी खुद के व्हीकल से भी पार्क में सफारी पर जा सकते हैं। हालांकि विभाग ने फिलहाल गेट से करीब 35 किलोमीटर अंदर तक जाने की परमिश दी है। वहीं एक व्हीकल की एंट्री फीस 1 हजार 50 रुपए है। वहीं गाइड की फीस 350 रुपए तय है। बता दें कि, कूनो पार्क की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी गई है, जिसमें टूरिस्ट इस अधिकारिक वेबसाइट पर बुकिंग करवा सकते हैं।
