भोपाल

मप्र के मुख्यमंत्री ने उज्जैन जिले के तीन गांवों के नाम बदलने की घोषणा की

उज्जैन जिले के बड़नगर में ‘सीएम राइज स्कूल’ भवन का लोकार्पण करने के बाद एक समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों और कस्बों का नाम जनभावनाओं को ध्यान में रखकर रखा जाएगा।

Image

उज्जैन जिले के तीन गांवों के नाम बदलने की घोषणा

Photo : PTI

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उज्जैन जिले के तीन गांवों के नाम बदलने की रविवार को घोषणा की। यादव ने कहा कि गजनीखेड़ी पंचायत का नाम अब चामुंडा माता गांव होगा। इसी तरह, जहांगीरपुर अब जगदीशपुर और मौलाना गांव अब विक्रम नगर के नाम से जाना जाएगा।

सीएम राइज स्कूल का नाम भी बदला

उज्जैन जिले के बड़नगर में ‘सीएम राइज स्कूल’ भवन का लोकार्पण करने के बाद एक समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों और कस्बों का नाम जनभावनाओं को ध्यान में रखकर रखा जाएगा। यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी ‘सीएम राइज स्कूल’ के पूर्व छात्र थे। उन्होंने कहा, ‘‘इस स्कूल का नाम वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा।’’

प्रह्लाद जोशी भी कार्यक्रम में हुए शामिल

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। जोशी ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने ‘सीएम राइज स्कूल’ की अवधारणा पर काम करके शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है। उन्होंने कहा, ‘‘शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए ऐसा निवेश किसी अन्य राज्य में नहीं देखा गया है।’’

बड़नगर में ‘सीएम राइज स्कूल’ का निर्माण 40 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। जोशी ने कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

भाषा की रिपोर्ट

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article