जुलाई के तीसरे हफ्ते में शुरू हो सकता है मानसून सत्र, ई-विधान से होगी कार्यवाही, तैयारियां तेज

विधानसभा का मानसून सत्र जुलाई के तीसरे या चौथे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीच सत्र की अवधि और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

MP Monsoon Session: मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। विधानसभा सचिवालय ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की चर्चा के बाद सत्र की तिथि तय होगी। इस बार सत्र की कार्यवाही पूरी तरह डिजिटल होगी, क्योंकि सरकार ने ई-विधान प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है।

monsoon session of Madhya pradesh

जुलाई के तीसरे हफ्ते में शुरू हो सकता है मानसून सत्र (फाइल फोटो)

डिजिटल होंगी प्रकियाएं

विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बताया कि एनआईसी द्वारा विधानसभा में ई-विधान प्रणाली को लेकर प्रजेंटेशन दिया गया है, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारियों को अब तक की तैयारियों की जानकारी दी गई है। सरकार ने ई-ऑफिस प्रणाली भी लागू करने की योजना बनाई है, जिससे विधानसभा के प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण और याचिकाएं इसी माध्यम से भेजी जाएंगी। इसके जरिए विधानसभा से संबंधित प्रक्रियाओं को डिजिटल रूप से प्रबंधित किया जाएगा।

End of Feed