भोपाल

अपने गांव पहुंची वायरल गर्ल मोनालिसा, महाकुंभ में सादगी भरी सुंदरता और कत्थई आंखों की वजह से हुई थी फेमस

महाकुंभ 2025 में अपनी सादगी और खूबसूरत आंखों को लेकर वायरल हुई मोनालिसा अपने गांव महेश्वर लौट गई है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा की उन्हें घर वापस आकर अच्छा लग रहा है।

प्रयागराज में 144 साल बाद आयोजित महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है। इस बीच महाकुंभ में रील के माध्यम से अपनी खूबसूरत आंखों और मंत्रमुग्ध कर देने वाली सुंदरता की वजह से वायरल हुई मोनालिसा अब अपने गांव महेश्वर पहुंच गई है। वह महाकुंभ में रुद्राक्ष माला बेचने आई थी। लेकिन वायरल होने के कारण उन्हें काम करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वह माला बेचने का काम सही से नहीं कर पाई। साथ ही तबीयत खराब होने के कारण मोनालिसा ने घर वापसी करने का फैसला लिया।

खूबसूरत आंखों की वजह से हुई वायरल

बता दें कि बीते दिनों एमपी के खरगावं के महेश्व गांव में रहने वाली मोनालिसा अपनी नेचुरल ब्यूटी और खूबसूरत आंखों के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उनकी खूबसूरती देख लोगों ने उनकी तुलना बॉलीवुड की हसीनाओं के साथ करनी शुरू कर दी थी। इस दौरान मोनालिसा के लिए रुद्राक्ष माला बेचना मुश्किल हो गया। उनके फैंस उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए भीड़ लगाने लगे। लोगों से बचने के लिए और अपना काम करने के लिए मोनालिसा मास्क और चश्मा लगाए भी नजर आईं। लेकिन उनके फैंस ने उन्हें तब भी पहचान लिया।

घर पहुंची वायरल गर्ल मोनालिसा

मीडिया से बात करते हुए मोनालिसा ने कहा कि उन्हें महेश्वर गांव आकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में मीडिया और लोगों से वह परेशान हुई है। हालांकि उन्हें यह अच्छा भी लग रहा था। लेकिन इस बीच उनकी तबीयत भी खराब हो गई और माला बेचने का काम भी नहीं चला। मोनालिसा ने यह भी बताया कि उन्हें उधार लेकर घर वापस आना पड़ा है। अपने गांव पहुंचकर मोनालिसा घर में गेहूं बिनते और घर के अन्य काम करते हुए नजर आई।

परिवार की मंजूरी से करेंगी फिल्मों में काम

फिल्मों में लेने के बात पर मोनालिसा ने बताया कि यदि उनके परिवार के लोग उन्हें इजाजत देंगे तो वह फिल्मों में काम करने जरूर जाएंगी। बता दें कि मोनालिसा की पसंदीदा अभिनेत्री ऐश्वर्या राय है और वह उन्हीं के जैसी बनना चाहती हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article