Momos Making: आप खा रहे हैं पैरों से बनाए मोमोज! Video देख मुंह में आ जाएगा कलेजा; नहीं कर पाएंगे बर्दाश्त

Momos Making Video: मध्य प्रदेश के जबलपुर से मोमोज बनाने का वीडियो सामने आया है, जिसमें कारीगर पैरों से मैदे को गूंथ रहा है। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।

Momos Making Video: आजकल चाइनीच फूड का भारत में बड़ा क्रेज हैं। यदि खाने के मेन्यू में मोमोज, चाउमीन इत्यादि रेसिपी नहीं शामिल है तो खाना रास नहीं आता। ओपन बाजार से लेकर पैकेट बंद खाने की ऐसी सामाग्रियां आपको कहीं भी मिल जाएंगी। लेकिन, ये सारी खाद्य सामाग्रियां बनती कैसे हैं? यदि यह आप जान जाएंगे तो यकीकन खाना छोड़ देंगे। खासकर, आजकल के बच्चों और सभी आय वर्ग के लोगों को मोमोज खासा पसंद आते हैं। लोग बड़े चाव के साथ इन्हें खाते हैं। लेकिन, जो बनाने की प्रक्रिया हम आपको दिखाने वाले हैं, उसे देखकर आपना मन उकता जाएगा। जी, हां जबलपुर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हाथ नहीं बल्कि, पैरों से मैदा गूंथकर मोमोज तैयार किए जा रहे हैं। आप भी वीडियो देखिए।

Momos Making Video

जबलपुर मोमोज वीडियो

पैरों के नीचे मोमोज

जबलपुर के बरगी इलाके में बनने वाले मोमोज को अगर आप देखेंगे तो हमेशा के लिए मोमोज खाने से तौबा कर लेंगे। दरअसल, यहां मोमोज की दुकान चलाने वाले एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मोमोज बनाने वाला पैरों से मोमोज के आटे को गूंथता हुआ नजर आ रहा है। मोमोज के आटे को दुकानदार दोनों पैरों से काफी देर तक वीडियो में गूंथता हुआ दिख रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद इलाके के लोग हैरत में पड़ गए हैं।

End of Feed