MP में आएंगे विदेशी निवेशक, यूके और जर्मनी दौरे पर निकले CM मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव यूके और जर्मनी की यात्रा पर गए हैं। वह छह दिनों तक दोनों देशों की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान मध्य प्रदेश में निवेश को लेकर विदेशी निवेशकों से मिलेंगे और उन्हें मध्य प्रदेश आने के लिए लुभाएंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विदेशी निवेशकों को लुभाने के लिए विदेश यात्रा पर जाने से पहले कहा है कि राज्य को औद्योगिक तौर पर सक्षम बनाए जाने के प्रयास किए जा रहे है। मुख्यमंत्री मोहन यादव छह दिवसीय यूके और जर्मनी की यात्रा पर जा रहे हैं। विदेश यात्रा पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा प्रदेश औद्योगिक रूप से सक्षम बनने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। हम लगातार निवेश के लिए अलग-अलग घरानों को आमंत्रित कर रहे हैं।

mohan yadav

सीएम मोहन यादव।

छह दिवसीय दौरे पर निकले सीएम मोहन यादव

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश के साथ-साथ हमने देश के कई राज्यों से भी निवेशकों को यहां बुलाने का अभियान चलाया है। अगले साल फरवरी महीने में ग्लोबल इनोवेशन समिट होने जा रही है। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि हम विदेश से भी निवेशकों को आकर्षित करें। मैं इसी संबंध में छह दिन के जर्मनी और इंग्लैंड के दौरे पर रहूंगा।

End of Feed