भोपाल

MP में बर्बरता की हदें पार, नाबालिग लड़के को उल्टा लटकाकर सिर के पास जलता कोयला रखा; तीन लोग गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के पाढुंर्णा में नाबालिग लड़के के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गई। नाबालिग लड़के को उल्टा लटकाकर उसके सिर के पास एक ट्रे में जलता हुआ कोयला रखने का मामला सामने आया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है-

Image

फाइल फोटो

Photo : Times Now Digital

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में एक नाबालिग लड़के को उल्टा लटकाकर उसके सिर के पास एक ट्रे में जलता हुआ कोयला रखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार को जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर मोहगांव में घटी। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक नाबालिग लड़के को रस्सी से उसके हाथ बांधकर लटकाया गया है और वह जोर-जोर से रो रहा है। बाद में उसके सिर के पास एक ट्रे में जलता हुआ कोयला रख दिया जाता है। वीडियो में एक आदमी दूसरे लड़के को भी बांधता हुआ दिखाई दे रहा है।

मामले में 3 लोग गिरफ्तार

वीडियो में लोग किशोर पर घड़ी और अन्य सामान चुराने का आरोप लगाते सुने जा सकते हैं। पांढुर्णा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुंदर सिंह कनेश ने कहा कि पुलिस ने घटना में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 137(2) (अपहरण), 127(2) (गलत तरीके से बंधक बनाना), 115 (चोट पहुंचाना), 296 (अश्लील कृत्य) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

बच्चों को मिर्ची का धुआं लगाने का वीडियो आया सामने

इस बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घटना की निंदा की। कमलनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा,‘‘पांढुर्णा में छोटे बच्चे को उल्टा लटकाकर पीटने और उसके बाद दो बच्चों को मिर्ची का धुआं लगाने का वीडियो सामने आया है। यह घटना अत्यंत निंदनीय है। सभ्य समाज में ऐसी किसी हरकत के लिए कोई जगह नहीं है। मैं स्थानीय प्रशासन से इस मामले के सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करता हूं।’’

कानून के अनुसार जरूरी कार्रवाई जारी

कांग्रेस नेता ने कहा कि पांढुर्णा और पूरे मध्य प्रदेश की जनता से आग्रह करता हूं कि छोटे-छोटे मामलों में इस तरह से धैर्य खो देना और बच्चों को बर्बरता से दंडित करने की मानसिकता बहुत खतरनाक है। उन्होंने कहा कि यदि किसी तरह का अपराध होता है तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए न कि कानून हाथ में लेकर बच्चों के साथ इस तरह का बर्बरतापूर्ण व्यवहार करना चाहिए।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article