ग्वालियर में बालिका गृह से नाबालिग का अपहरण, 6 नकाबपोशों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV फुटेज

ग्वालियर में बालिका गृह से 6 नकाबपोश बदमाशों ने एक किशोरी का अपहरण कर लिया। आरोपी बालिका गृह का ताला खोलकर अंदर दाखिल हुए और किशोरी को अपने साथ ले गए। इस दौरान गार्ड और कर्मकारी सोते रहे। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • किडनैपिंग के वक्त गार्ड, कर्मचारी सोते रहे
  • नाबालिग के प्रेमी व साथियों पर अपहरण का शक
  • अज्ञात आरोपियों पर अपहरण की धाराओं में केस दर्ज

Gwalior Minor Kidnapping: ग्वालियर से एक नबालिग लड़की के अपहरण का लाइव वीडियो सामने आया है। जिसमें 6 नकाबपोश बदमाश फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम देते दिख रखे हैं। आरोपियों ने वन स्टॉप सेंटर के बालिका गृह से किशोरी का अपहरण किया। आरोपियों ने चैनल गेट का ताला खोलने के लिए खिड़की से चाबी खींची। जिसके बाद अंदर दाखिल हुए और किशोरी को अपने साथ ले गए। चैनल गेट का ताला खोलते समय आरोपियों का एक साथी गेट के बाहर पहरा देता रहा। इस घटना के दौरान बालिका गृह में तैनात गार्ड और कर्मचारी सोते रहे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी हुई है।

CCTV में कैद हुई घटना

यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात को पश्चिम ग्वालियर स्थित वन स्टॉप सेंटर के बालिका गृह में हुई। किशोरी की किडनैपिंग की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में अज्ञात आरोपी किशोरी का हाथ पकड़कर उसे लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस घटना से बालिका गृह में लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खडे़ हो रहे हैं।

End of Feed