भोपाल

Bhopal: मंत्री प्रहलाद पटेल की महिला PRO ने की आत्महत्या, पति से हुआ था विवाद

मध्य प्रदेश के मंत्री प्रहलाद पटेल की पीआरओ और जनसंपर्क विभाग की असिस्टेंट डायरेक्टर पूजा थापक ने खुदकुशी कर ली। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Image

पीआरओ पूजा थापक आत्महत्या मामला

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

भोपाल: एमपी के मंत्री प्रहलाद पटेल की पीआरओ (PRO) और जनसंपर्क विभाग की असिस्टेंट डायरेक्टर पूजा थापक ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने पारिवारिक कारणों के चलते ये खौफनाक फैसला उठाया है।

पति से हुआ था विवाद

मध्य प्रदेश के जनसंपर्क में क्लास-2 पूजा थापक अधिकारी थी। उन्होंने गोविंदपुरा थाना इलाके स्थित निवास पर फांसी लगाकर जान दी है। उनके पति निखिल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में सहायक संचालक (नायब तहसीलदार) हैं। जानकारी के मुताबिक, पूजा थापक का पति निखिल से विवाद हुआ था। विवाद के बाद सुसाइड की बात सामने आई है। पूजा थापक की 2 साल पहले ही शादी हुई थी। उनका एक साल का बच्चा भी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!