जबलपुर के रेलवे कोचिंग डिपो में धमाका, लगी भीषण आग; इलाके में हड़कंप

Jabalpur Fire: जबलपुर के रेलवे कोचिंग डिपो में भीषण आग लग गई, जिससे रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रेलवे अधिकारी आग लगने के कारणों की पड़ताल के लिए मोके पर पहुंचे-

Jabalpur Fire: मध्य प्रदेश के जबलपुर के रेलवे कोचिंग डिपो में भीषण आग लग गई। आग लगने से एक रेल कोच जल गया। साथ ही तेज धमाकों से बैटरियां फट गई। दरअसल, वॉशिंग पिट में खड़े कोच के नीचे अचानक लग गई, जिससे रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया। कई रेलवे अधिकारी आग लगने के कारणों की पड़ताल में के लिए मोके पर पहुंचे।

jabalpur

जबलपुर के रेलवे कोचिंग डिपो में धमाका

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मुख्य रेलवे स्टेशन के इंदिरा मार्केट के समीप पश्चिम मध्य रेलवे का कोचिंग डिपो में यह हादसा हुआ।

End of Feed