भोपाल

Jabalpur News: जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में जोरदार धमाका, हादसे में कई लोग घायल; एक लापता, दो की हालत गंभीर

Jabalpur News: एमपी के जबलपुर में स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में जोरदार धमका हुआ। हादसे में एक पूरी बिल्डिंग धराशायी हो गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है।

Image

जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में जोरदार धमाका

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित एक ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में जोरदार धमाका हुआ है। इस हादसे में एक लोग लापता है। वहीं, दर्जनों कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं, जिसमें से दो की हालत गंभीर है। ये धमाका इतना जोरदार था कि इसमें एक पूरी बिल्डिंग ही ढह गई। बिल्डिंग के मलबे में कई लोगों के दबे होने की खबर सामने आई है। घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन बचाव कार्य में जुटा हुआ है। घटनास्थल पर कई एंबुलेंस और पुलिस मौजूद हैं। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

धमाके से पूरे इलाके में मचा हड़कंप

धमाके की ये घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। इस धमाके के दौरान फैक्ट्री में करीब 12-13 लोग काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी थी, जिससे पूरा इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फैक्ट्री सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी ने बताया कि धमका बिल्डिंग नंबर 201 में हुआ था। धमाके से पूरी बिल्डिंग ही ध्वस्त हो गई। इतना ही नहीं बिल्डिंग का मलबा दूर तक जा गिरा। इसमें आसपास काम कर रहे लोग भी घायल हो गए हैं। घायलों को ओएकके अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उन्हें महाकौशल अस्पताल रेफर किया गया। इस घटना में 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बारूद भरने का चल रहा था काम

मिली जानकारी के अनुसार यह धमाका सुबह लगभग 11 बजे उस समय हुआ जब रोज की तरह सभी कर्मचारी अपने क्षेत्र में काम में लगे हुए थे। एरियल बम में बारूद भरने का काम चल रहा था। इसी दौरान यह धमाका हुआ। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से घायलों के उपचार की प्राथमिकता से व्यवस्था की जा रही है। आधिकारिक तौर पर यह हादसा कैसे हुआ, इसका खुलासा नहीं किया गया है। फिलहाल वरिष्ठ अधिकारी मौके का मुआयना करने के बाद बैठक कर रहे हैं और इस हादसे की वजह जानने की भी कोशिश की जा रही है। हादसे की पुष्टि जरूर की गई है। बता दें कि ये बिल्डिंग भारतीय वायुसेना द्वारा प्रयोग किए जाने वाले हजारों पाउंड के बमों को बनाती है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article