भोपाल

जबलपुर में बड़ा एक्सीडेंट, ट्रक और ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत; 10 घायल

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बुधवार की शाम ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर से मौके पर 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में करीब 10 लोग बुरी तरह घायल हैं।

Image

(प्रतिकात्मक फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

जबलपुर में बुधवार की शाम मजदूरों से भरे ऑटो पर ट्रक पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में करीब 10 लोग बुरी तरह घायल हैं। हादसा मझगंवा थाना अंतर्गत सिहोरा- मझगंवा रोड पर हुआ है। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

हादसे में चार पुरुष और तीन महिलाओं की मौत हुई है। 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सभी मृतक और घायल प्रतापपुर गांव के निवासी हैं। हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये बतौर मुआवजा देने का ऐलान किया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!