Bhopal Airport: भोपाल हवाई अड्डे से यात्रा करने वाले ध्यान दें, दिल्ली की ये फ्लाइट हुई रद्द, इन उड़ानों के समय में हुआ बदलाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2023, 03:45 PM IST

Bhopal Flight News: भोपाल एयरपोर्ट से दिल्ली को उड़ान भरने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। इस फ्लाइट को एक हफ्ते के लिए फिलहाल कैंसिल कर दिया गया है। ऐसे ही मुंबई के लिए भोपाल से उड़ान भरने वाली फ्लाइट के समय में भी बदलाव किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 26 जनवरी के कारण एयर ट्रैफिक को देखते हुए लिया गया निर्णय
  • भोपाल से मुंबई की फ्लाइट के समय में हुआ बदलाव
  • भोपाल से दिल्ली के बीच उड़ान भरने वाली फ्लाइट को किया गया रद्द

Bhopal News: राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को आने वाले कुछ दिनों तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि, आने वाले राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के कारण यह फैसला लिया गया है। 26 जनवरी तक भारी एयर ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए कुछ उड़ानों के समय में परिवर्तन किया गया है। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है।

Bhopal Airport News

भोपाल हवाई अड्डे से कई विमानों की उड़ान को हफ्ते भर के लिए किया गया रद्द और कई के रूट बदले गए

बता दें कि, भोपाल से मुंबई जाने वालों को अब बदले हुए समय से यात्रा करनी होगी। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से मुंबई की भी फ्लाइट के समय को भी परिवर्तित किया गया है। इन फ्लाइट के कैंसिल होने और समय में बदलाव का सीधा असर यात्रियों पर पड़ने वाला है।

End of Feed