Dhirendra Shastri Controversy: विवादों के बीच घिरे मध्य प्रदेश में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि भारत में चादर चढ़ाना, मोमबत्ती जलाना आस्था है, पर अर्जी का नारियल बांधना अंधविश्वास है...आखिरकार लोग इतना दोगलापन लाते कहां से हैं? गुरुवार (19 जनवरी, 2023) को यह सवाल उन्होंने आपके प्रिय हिंदी खबरिया चैनल टाइम्स नाउ नवभारत चैनल पर पत्रकार सुशांत सिन्हा के साथ बातचीत के दौरान दागा।
दरअसल, पत्रकार ने उनसे पूछा था कि आप कैसे संपर्क साधते हैं? जवाब आया- यह ध्यान विधि है। यह परंपरा हमारे पूज्य दादा गुरु ने हमें दी थी। यह आभास विधि है। मन में तरंग जागती है कि फलां व्यक्ति आएगा और उसकी यह समस्या हो सकती है। हम राम नाम लेकर उसे कलम से कागज पर लिख देते हैं और यह ईश्वर का कमाल है कि वह सच निकलता है। दुनिया के कितने भी पादरी और मौलवी हैं, वे इस आभास और शक्ति का सामना नहीं कर सकते।
देखें, बातचीत का एक अंशः
