Bhopal News: राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को आने वाले कुछ दिनों तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि, आने वाले राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के कारण यह फैसला लिया गया है। 26 जनवरी तक भारी एयर ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए कुछ उड़ानों के समय में परिवर्तन किया गया है। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है।
बता दें कि, भोपाल से मुंबई जाने वालों को अब बदले हुए समय से यात्रा करनी होगी। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से मुंबई की भी फ्लाइट के समय को भी परिवर्तित किया गया है। इन फ्लाइट के कैंसिल होने और समय में बदलाव का सीधा असर यात्रियों पर पड़ने वाला है।
