भोपाल

Manuabhan Tekri: भोपाल का मनुआभान टेकरी, जानिए इसकी खासियत

Manuabhan Tekri: भोपाल में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं। लेकिन मनुआभान टेकरी की सुंदरता देखते ही बनती है। यहां से आप भोपाल का सुंदर नजारा देख सकते हैं। यहां फेमस श्वेतांबर जैन समाज का प्रसिद्ध मंदिर भी है। इस टेकरी का नाम महावीर गिरी हो चुका है लेकिन लोग इसे अब भी मनुआभान की टेकरी के नाम से ही पुकारते हैं।

Image

भोपाल, भनुआभान टेकरी

Photo : Times Now Digital

Manuabhan Tekri: भोपाल में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं। यहां का बड़ा तालाब, सांची स्तूप, भीमटेक गुफाएं, शौकत महल और मोती मस्जिद जैसी कई ऐतिहासिक जगहें हैं, जहां हर साल भारी संख्या में पर्यटकों का आना होता है। लेकिन भोपाल में एक ऐसी जगह भी है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। उन्हीं में से एक है यहां का मनुआभान टेकरी।

मनुआभान टेकरी का नाम सुनकर आप सोच रहे होंगे कि यह कहां है? यहां कैसे जा सकत हैं? इसकी खासियत और इसका इतिहास क्या है? इसका नाम मनुआभान टेकरी क्यों पड़ा? तो यहां हम आपको इन सभी प्रश्नों का जवाब देंगे।

मनुआभान टेकरी का इतिहास

इस टेकरी का इतिहास 150 साल से भी ज्यादा पुराना है। यह टेकरी करीब 550 मीटर ऊंचाई पर है। श्वेतांबर जैन समाज के लोग इसे तीर्थस्थल मानते हैं। इसे लेकर लोगों का कहना है कि यहां पर महावीर स्वामी की प्रतिमा मिली थी। जिसे मंदिर में स्थापित कर दिया गया। पहले इस टेकरी तक पहुंचना मुश्किल था। पूरा रास्ता जर्जर था।

मनुआभान टेकरी का नाम

बाताया जाता है कि मनुआभान राजा भोज का दरबारी था, जो अलग-अलग तरह के हाव भाव और वेश बदलकर उनका मनोरंजन किया करता था। लेकिन बाद में उसने अपना यह स्वभाव त्याग दिया और भगवत सिद्धि में लीन हो गया। जो मानतुंगाचार्य कहलाया। उसी के नाम पर इस टेकरी का नाम पड़ा, जो आज मनुआभान टेकरी कहलाती है।

मनुआभान टेकरी कैसे जाएं

मनुआभान की टेकरी लालघाटी में स्थित है। यह भोपाल शहर में एयरपोर्ट जाने वाली सड़क पर है। आप मनुआभान टेकरी तक अपने वाहन कार या बाइक से जा सकते हैं। यहां पर पार्किंग की अच्छी व्यवस्था है।

एयरपोर्ट रोड स्थित मनुआभान की टेकरी पर रोप-वे भी है। रोप-वे की सुविधा के बाद पर्यटकों का यहां आना-जाना लगा रहता है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article