Seoni: बाघिन के साथ कैद हुआ आदमखोर बाघ, 100 से ज्यादा अधिकारियों को दे रहा चकमा; देखें Video

अब बाघ अब एक बाघिन के साथ ड्रोन कैमरे में कैद हुआ है। वन विभाग अब बाघ और बाघिन दोनों के मूवमेंट पर नजर बनाये हुए है। पेंच प्रबंधन ने कहा कि जैसे ही परिस्थितियां अनुकूल होंगी आदमखोर बाघ को रेस्क्यू कर लिया जायेगा।

सिवनी: पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी में एक आदमखोर बाघ की तलाश पिछले 10 दिनों से चल रही है। इस अभियान में वन अमला सहित तीन हाथी और ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं। वहीं, वन विभाग के 100 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी बाघ को पकड़ने के लिए बावनखडी के पास लगातार प्रयासरत हैं, लेकिन चालाक आदमखोर बाघ हर बार चकमा देकर भाग रहा है।

tiger Search Operation in Seoni

जंगल में बाघिन के साथ बाघ

जंगल का कोना- कोना छान रहा बाघ

वन विभाग का कहना है कि बाघ जंगल में लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है, जिससे उसे पकड़ना चुनौती बन गई है। इसी बीच रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच एक ऐसा नज़ारा सामने आया है, जिसकी वजह से वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन में रुकावट आ गई है। दरअसल, सिवनी पेंच टाइगर रिजर्व के जंगल और साउथ जोन के जंगल में वन विभाग जिस बाघ को पकड़ने के लिए पिछले 10 दिनों से जंगल का कोना- कोना छान रहा है। वह बाघ अपने प्राकृतिक व्यवहार के अनुकूल बार बार अपनी लोकेशन बदल रहा है।

End of Feed