MP चुनावः इधर पहली सूची में हारी सीटों पर BJP का जोर, उधर CM ने चल दिया यह बड़ा दांव

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 17, 2023, 11:35 PM IST

Madhya Pradesh Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को क्रमशः 39 उम्मीदवार घोषित किए। पार्टी ने इन कैंडिडेट्स की अपनी पहली लिस्ट में पांच महिलाओं को मौका दिया है। मध्य प्रदेश में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Madhya Pradesh Elections 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दो बड़े सियासी दांव चले। पहला- इलेक्शंस के लिए भाजपा उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची में पूर्व में (साल 2018 और 2013 के समय) हारी कई सीटों पर जोर दिया। भाजपा ने 39 कैंडिडेट्स की इस लिस्ट में 14 ऐसे लोगों को दोबारा मौका दिया है, जिन्हें पिछली बार हार का मूंह देखना पड़ा था और खास बात है कि हारने वाले इन लोगों में तीन पूर्व मंत्री (लालसिंह आर्य, ललिता यादव और ओमप्रकाश धुर्वे) भी हैं। सियासी रणनीति में फेरबदल के तहत सूबे में सत्तारुढ़ बीजेपी ने चुनाव कार्यक्रम के ऐलान से पहले ही पांच महिलाओं सहित 39 प्रत्याशियों की यह लिस्ट निकाल दी। ऐसा कर के भगवा ब्रिगेड चुनावी तैयारियों और प्रत्याशियों को तय करने के मामले में अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस से आगे निकल गई।

mp elections 2023

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

सूची पर सरसरी नजर डालें तो हम पाते हैं कि इसमें अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित कई सीट हैं। 39 भाजपा उम्मीदवारों में से लगभग सभी सीट पर नवंबर 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा कांग्रेस से हार गई थी। कांग्रेस ने 2018 दिसंबर में अपनी सरकार बनाई थी, लेकिन मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में विधायकों के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने से वह सत्ता से बाहर हो गई थी, जबकि बीजेपी ने जिन 39 सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किए, उनमें से 38 सीट पर मौजूदा समय में कांग्रेस व एक सीट पर (पथरिया से बसपा विधायक रामबाई) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का कब्जा है।

End of Feed