भोपाल

मध्य प्रदेश की जंग: भाजपा की तैयारी देखकर कांग्रेस परेशान, बोले शिवराज सिंह चौहान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2023, 06:07 PM IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी तैयारी देखकर कांग्रेस परेशान है। हम लोग विजय के संकल्प और विश्वास के साथ मैदान में है।

Image

शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर हमला

Photo : PTI

Madhya Pradesh Elections: भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनावी मैदान में उतर गई है। युद्ध स्तर पर हमारी तैयारियां चल रही है। यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भोपाल में कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ढिंढोरा पीट रही थी कि वह एक साल पहले ही उम्मीदवार घोषित कर देगी, 6 महीने पहले उम्मीदवार घोषित कर देगी, लेकिन कुछ नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी ने तो अपने उम्मीदवार घोषित भी कर दिए।

शिवराज बोले, प्रदेश में विकास पर्व चल रहा

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे सेनापति अब मैदान में है। प्रदेश में विकास पर्व चल रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है। अलग-अलग करीब कल्याण और जन कल्याण के कार्यक्रम लगातार किए जा रहे हैं। अभी 22 तारीख को मुख्यमंत्री सीखो और कमाओ योजना का शुभारंभ होने वाला है। लाड़ली बहना जैसी कई योजनाएं हम लोग पहले से ही चला रहे हैं। युद्ध स्तर पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव के मैदान में है।

हमारी तैयारी देखकर कांग्रेस परेशान...

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी तैयारी देखकर कांग्रेस परेशान है। अभी 20 तारीख को फिर से हमारे नेता केंद्रीय गृहमंत्री माननीय अमित शाह जी भोपाल आ रहे हैं। वह सबका रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे। हमने जो काम किया है उनके बारे में बताएंगे। हमारे विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक फिर ग्वालियर में 20 तारीख को होने वाली है। विधानसभा के सम्मेलन चल रहे हैं, जन दर्शन चल रहे हैं, अलग-अलग कार्यक्रम चल रहे हैं। हम लोग विजय के संकल्प और विश्वास के साथ मैदान में है।

चुनाव में किया जीत का दावा

सीएम ने कहा कि कांग्रेस बौखला गई है इसलिए उल जुलूल आरोपों पर उतर आई है, लेकिन जनता का जो प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है वह अद्भुत और अभूतपूर्व है। जन दर्शन में भीड़ उमड़ रही है। हमारी कई यात्राएं भी प्रारंभ होने वाली है। इसी को देखकर कांग्रेस परेशान है। भारतीय जनता पार्टी फिर से भारी बहुमत से 2023 का विधानसभा चुनाव जीत कर सरकार बनाने वाली है। 2024 में लोकसभा की 29 की 29 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article