Indore Temple Tragedy Latest Update in Hindi: मध्य प्रदेश के इंदौर में जिस मंदिर में 36 लोगों की जान चली गई थी, वहां पर सोमवार (तीन अप्रैल, 2023) को बुलडोजर एक्शन हुआ। इंदौर नगर निगम ने मंदिर वाले कॉम्पलेक्स में बुलडोजर लगाकर अवैध ढांचं को गिराया। स्थानीय प्रशासन की टीम के तहत जेसीबी मशीन ने इस दौरान न सिर्फ अवैध अतिक्रमण को वहां से हटाया बल्कि वहां पर स्थापित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को दूसरे मंदिर में शिफ्ट किया।
समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को इस बारे में अफसरों ने बताया- पटेल नगर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह मुहिम शुरू की गई थी और मंदिर तक पहुंचने के रास्तों पर बैरिकेड लगाए गए। परिसर के आस-पास करीब 10,000 वर्ग फुट जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
#WATCH | Madhya Pradesh: Indore municipality deploys bulldozer & demolishes illegal structure at Indore temple wher… t.co/z0dXiIl2ks
— ANI (@ANI) Apr 3, 2023
इस बीच, एक पंडित ने बताया कि इस कार्रवाई से पहले मंदिर की मूर्तियों की विधि-विधान से पूजा की गई और इन्हें कांटाफोड़ मंदिर ले जाकर स्थापित किया गया था। जूनी इंदौर थाने के प्रभारी नीरज मेड़ा ने बताया कि हादसे के बाद बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवाराम गलानी और सचिव मुरली कुमार सबनानी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
VIDEO | Four days after the stepwell roof collapse at a temple in Indore claimed 36 lives, the local administration… t.co/Rilq40thUm
— ANI (@ANI) Apr 3, 2023
मेड़ा ने बताया कि ट्रस्ट के दोनों पदाधिकारियों के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने बावड़ी पर छत डालकर बेहद असुरक्षित निर्माण कराया जिससे हुए हादसे के कारण 36 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने बताया, ‘‘इंदौर नगर निगम ने ट्रस्ट को मंदिर परिसर से अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया था, लेकिन ट्रस्ट ने यह आदेश नहीं माना।’’
