भोपाल

तीन दिन तक शवगृह के बंद फ्रीजर में रखा शव सड़ा, हड़कंप के बाद जांच के आदेश

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 6, 2023, 06:16 PM IST

घटना के बाद बीएमओ का प्रभार वापस ले लिया गया है और उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

Image

शवगृह के बंद फ्रीजर में रखा शव सड़ा

Photo : iStock

Dead Body Rotten in Closes Freezer: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक सरकारी अस्पताल में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां अस्पताल के कर्मचारियों ने एक लावारिस शव मुर्दाघर के बंद पड़े फ्रीजर ने रख दिया जहां तीन दिन तक उसकी निगरानी नहीं की गई। मंगलवार को घटना सामने आने के बाद प्रखंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) को पद से हटा दिया गया और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिलाधिकारी दीपक आर्य ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया है। घटना सागर जिले के बीना कस्बे के सिविल अस्पताल की है।

उरैया गांव में लावारिस शव मिला था

बीना थाना प्रभारी कमल निगवाल ने बताया कि जिले के उरैया गांव में एक अप्रैल की रात एक लावारिस शव मिला था । उसे सिविल अस्पताल के शवगृह में ले जाया गया जहां संबंधित कर्मचारियों को विधिवत सूचित करने के बाद शव को फ्रीजर में रख दिया गया। निगवाल ने कहा कि हालांकि स्वास्थ्य कर्मचारियों ने यह नहीं बताया कि फ्रीजर काम नहीं कर रहा है। बीएमओ संजीव अग्रवाल ने कहा कि उन्हें संबंधित कर्मचारियों द्वारा फ्रीजर काम नहीं करने की जानकारी नहीं दी गई थी।

उन्होंने कहा कि तीन दिन तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाने के कारण पोस्टमार्टम में देरी हुई। अग्रवाल ने दावा किया कि शव पूरी तरह से नहीं सड़ा था और और उसके कुछ हिस्सों पर ही कीड़े देखे गए। उनका कहना था कि हालांकि मामला उनकी जानकारी में आने के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम किया गया। उधर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ममता तिमोरी ने कहा कि घटना के बाद अग्रवाल से बीएमओ का प्रभार वापस ले लिया गया है और उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article