MP: पूर्व CM की गाड़ी की चपेट में आया बाइक सवार, भिड़ंत के बाद 10 फुट गिरा दूर; VIDEO में देखें- कैसे हुआ हादसा

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 9, 2023, 11:14 PM IST

हालांकि, इस सड़क हादसे के बाद सिंह ने फौरन अपनी गाड़ी रुकवाई थी। वह इसके बाद बाहर पीड़ित का हाल जानने निकले। उन्होंने इसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार की चपेट में आकर एक युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के रायगढ़ का है। वहां सिंह की तेज रफ्तार में गुजर रही कार की चपेट बाइक सवार आ गया था। घटना के बाद वह एक झटके में बाइक के साथ किनारे जा कर गिरा। दुर्घटना से जुड़ी हैरान करने वाली सीसीटीवी फुटेज सामने आई है।

25 सेकेंड्स की इस क्लिप में सिंह की काले रंग की सड़क पर तेजी से आ रही थी, जबकि बाइक सवार युवक अपनी मोटरसाइकिल को घुमा रहा था और तभी वह कार से जा टकराया। भिड़ंत के बाद वह और उसकी बाइक बड़ी तेजी में सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराए।

End of Feed