भोपाल

Bhopal: काम की खबर! अब छुट्टी वाले दिन भी खुले रहेंगे बिजली विभाग के ऑफिस, उपभोक्ताओं को होगी बिल जमा कराने में आसानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2023, 01:38 PM IST

Bhopal: इस बार मार्च महीने में अवकाश वाले दिनों में भी उपभोक्ता अपने बिजली के बिल जमा करवा सकेंगे। इसे लेकर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने इन दोनों दिनों में बिजली बिल जमा करवाने के केंद्र खुले रखने का निर्णय लिया है। हालांकि उपभोक्ता ऑनलाइन माध्यम से भी अपने बिजली के बिलों का भुगतान कर सकते हैं। कैशलेस भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को हर बिल पर 100 से लेकर एक हजार रुपए तक की छूट भी दी जा रही है।

Image

भोपाल में अवकाश वाले दिनों में भी लोग बिजली के बिल जमा करवा सकेंगे (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • मार्च माह में अवकाश वाले दिनों में भी खुले रहेंगे बिजली विभाग के दफ्तर
  • उपभोक्ता आसानी से कर सकेंगे अपने बिजली के बिलों का भुगतान
  • कैशलेस भुगतान पर मिलेगी 100 से एक हजार रुपए तक की छूट


Bhopal: मध्य प्रदेश की भोपाल में इस बार मार्च महीने में अवकाश वाले दिनों में भी उपभोक्ता अपने बिजली के बिल जमा करवा सकेंगे। इसे लेकर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने इन दोनों दिनों में बिजली बिल जमा करवाने के केंद्र खुले रखने का निर्णय लिया है। हालांकि उपभोक्ता ऑनलाइन माध्यम से भी अपने बिजली के बिलों का भुगतान कर सकते हैं।

इसमें खास बात ये है कि, कैशलेस भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को हर बिल पर 100 से लेकर एक हजार रुपए तक की छूट भी दी जा रही है। गौरतलब है कि, 22 मार्च को गुड़ी पड़वा, 23 को मार्च चैटीचंड, 30 मार्च को श्रीराम नवमी के अवकाश पड़ेंगे। वहीं, 11, 18 और 25 मार्च को शनिवार व 12, 19 और 26 मार्च को रविवार है। इन दिनों में ये सभी सरकारी अवकाश होंगे, मगर बिजली बिल जमा करवाने के केंद्र राजमर्रा की तरह कार्य करेंगे।

जानिए किन केंद्रों पर होंगे बिल जमा

अवकाश वाले दिनों में भोपाल सिटी सर्किल के तहत चारों शहर संभाग पश्चिम, पूर्व, दक्षिण व उत्तर संभाग के सभी जोनल ऑफिस सहित दानिश नगर, मिसरोद और मंडीदीप में बिल भुगतान केंद्रों को अवकाश के दिन भी आम दिनों की तरह खुला रखने का निर्णय किया गया है। महकमे के अधिकारियों के मुताबिक, उपभोक्ता लेक सिटी के जोनल ऑफिस में नकद भुगतान केंद्रों पर व शहर में कई स्थानों पर मौजूद एटीपी मशीन में अपने बिजली के बिलों का भुगतान जमा करवा सकते हैं।

कैशलेस पर इतनी मिलेगी छूट

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, विभिन्न विद्युत भार वाले डाॅमेस्टिक कंज्यूमर्स को कैशलेस भुगतान करने पर उनके कुल बकाया बिल पर 0.50 फीसदी की छूट दी जा रही है। हालांकि इसमें अधिकतम छूट के लिए कोई परिधि नहीं है। इसी प्रकार हाई प्रेशर वाले इलेक्ट्रिसिटी वाले कंज्यूमर्स प्रति बिल कैशलेस भुगतान पर 100 से लेकर एक हजार रुपए तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा बिलों के भुगतान की सुविधा एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर, कंपनी के पोर्टल, नेट बैंकिंग जैसे क्रेडिट व डेबिट कार्ड, यूपीआई, ईसीएस, बीबीपीएस, कैश कार्ड एवं वॉलेट समेत कई एप के जरिए भी उपभोक्ता अपने बिजली के बिल जमा करवा सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article