भोपाल

MP: पूर्व CM की गाड़ी की चपेट में आया बाइक सवार, भिड़ंत के बाद 10 फुट गिरा दूर; VIDEO में देखें- कैसे हुआ हादसा

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 9, 2023, 11:14 PM IST

हालांकि, इस सड़क हादसे के बाद सिंह ने फौरन अपनी गाड़ी रुकवाई थी। वह इसके बाद बाहर पीड़ित का हाल जानने निकले। उन्होंने इसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार की चपेट में आकर एक युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के रायगढ़ का है। वहां सिंह की तेज रफ्तार में गुजर रही कार की चपेट बाइक सवार आ गया था। घटना के बाद वह एक झटके में बाइक के साथ किनारे जा कर गिरा। दुर्घटना से जुड़ी हैरान करने वाली सीसीटीवी फुटेज सामने आई है।

25 सेकेंड्स की इस क्लिप में सिंह की काले रंग की सड़क पर तेजी से आ रही थी, जबकि बाइक सवार युवक अपनी मोटरसाइकिल को घुमा रहा था और तभी वह कार से जा टकराया। भिड़ंत के बाद वह और उसकी बाइक बड़ी तेजी में सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराए।

घटना के बाद सिंह की कार से जब लोग निकले तो आसपास मौजूद लोग भी उस घायल शख्स के पास फौरन पहुंचे और उसकी स्थिति का जायजा लेने लगे। पीड़ित को इसके बाद उठाकर नजदीक के हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां उसका इलाज कराया गया।

हालांकि, इस सड़क हादसे के बाद सिंह ने फौरन अपनी गाड़ी रुकवाई थी। वह इसके बाद बाहर पीड़ित का हाल जानने निकले। उन्होंने इसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article