भोपाल

मध्य प्रदेश सीएम का मानवीय चेहरा, छाता सुधारने वाली दुर्गा बाई को दी 50 हजार रूपये की सहायता-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2023, 10:08 PM IST

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर खासे सक्रिय हैं और जनता का दुख दर्द जानने के लिए खुद ही लोगों के बीच पहुंच रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा के रेलवे स्टेशन माधवगंज पर इंदौरी पान भंडार की दुकान पर पहुँचे। दुकान के समीप लुंहागी मोहल्ला निवासी दुर्गाबाई वंशकार छाता मरम्मत का कार्य कर रही थी। मुख्यमंत्री चौहान ने उन्हें देखते ही उनके पास पहुँचे। मुख्यमंत्री ने दुर्गाबाई से उनका हाल-चाल पूछा।

दुर्गावाई वंशकार ने अपनी जीविका उपार्जन की पीड़ा मुख्यमंत्री को बताई। मुख्यमंत्री चौहान ने दुर्गाबाई वंशकार को स्वेच्छानिधि से रोजगार के लिए 50 हजार रूपये की अनुदान सहायता राशि तत्काल देने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन करते हुए कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने पचास हजार रूपये का चेक दुर्गाबाई पत्नि मुकेश वंशकार को सौंपा। दुर्गाबाई ने मुख्यमंत्री को बताया कि लाड़ली बहना के 1000 रूपये मिल रहे हैं। पहले 600 रूपये पेंशन मिलती थी अब 1000 रूपये मिल रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article