MP के एक और शहर से हटेगा ‘बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम, शहर में बनेंगे फ्लाईओवर; खत्म होगा जाम का झाम

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इंदौर स्थित बीआरटीएस गलियारा हटाने की घोषणा की है।वहां फ्लाईओवर बनाकर इनका समाधान किया जाएगा। वैसे भी फ्लाईओवर बनाने के लिए हमें बीआरटीएस गलियारे को हटाना ही पड़ेगा।

इंदौर: सीएम मोहन यादव ने भोपाल के बाद इंदौर में भी ‘बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम’ (बीआरटीएस) के गलियारे को हटाए जाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की और कहा कि इस कदम का उद्देश्य शहर की सड़कों पर यातायात की दिक्कतें दूर करके जनता के लिए आवागमन सुगम बनाना है। यादव ने कहा कि भोपाल में बीआरटीएस गलियारा हटाए जाने के बाद लोगों को यातायात में बड़ी सुविधा हो रही है। हमें जो भी तरीका अपनाना पड़े, हम इंदौर में भी बीआरटीएस गलियारे को हटाएंगे।

Indore BRTS corridor removed

इंदौर बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम

शहर में बनेगा फ्लाईओवर

सीएम ने बताया कि शहर के विकास को लेकर आयोजित पिछली दो बैठकों में स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने उन्हें 11.45 किलोमीटर लंबे बीआरटीएस गलियारे के कारण लोगों को होने वाली असुविधा के बारे में शिकायत की थी। शहर के अधिकांश चौराहों पर यातायात की समस्याएं हो रही हैं। वहां फ्लाईओवर बनाकर इनका समाधान किया जाएगा। वैसे भी फ्लाईओवर बनाने के लिए हमें बीआरटीएस गलियारे को हटाना ही पड़ेगा। उन्होंने आवागमन को लेकर जनता की परेशानियों को देखते हुए बीआरटीएस गलियारा हटाने का निर्णय किया है और उन्हें उम्मीद है कि इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे।

End of Feed