भोपाल

सांड का कहर, शिकार बना ड्राइवर; रोंगटे खड़े कर देगा हमले का डरावना Video

Khargone News: एमपी के खरगोन में एक सांड ने युवक को हवा में फुटबॉल की तरह उछाल दिया। सीसीटीव में यह पूरी घटना कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो देखकर आप हैरान रह जाएंगे-

Image

सांड़ का कहर का शिकार बना ड्राइवर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Khargone News: अजब गजब एमपी में अब सांड का कहर लोगों में दहशत पैदा कर रहा है। एपमी के खरगोन में आवार सांड का आतंक लोगों को परेशान कर रहा है। यहां हाल ही एक युवको सांड ने हवा में फुटबॉल की तरह उछाल दिया। जिससे सभी चौंक गए। हालांक, युवक की बाल-बाल जान तो बच गई, लेकिन, इस हादसे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सांड ने युवक को हवा में उछाला

सांड और युवक का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है कि जिसे देख लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक सांड जाकर सीधे एक युवक से जा भिड़ा। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने तहलका मचा दिया है।

बीच राह युवक को सांड ने मारी टक्कर

यह घटना मध्य प्रदेश के खरगोन इलाके की है, जहां एक युवक सांड ने टक्कर मार दी। दरअसल, युवक फोन पर बात करता हुआ जा रहा था। तभी पीछे अचानक एक सांड आया है और उसने युवक को उठाकर फुटबॉल की तरह हवा में उछाल दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

आवारा सांड ने एक युवक को पिछे से उठाकर फुटबाल की तरह फेक दिया। सीसीटीवी में युवक को उछाल कर फेंकने की घटना हुई कैद हो गई है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पेशे से ड्रायवर रजाक खान करही शहर के बाजार में मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी पीछे से पहुंचे आवारा सांड ने युवक को उठाकर फेक दिया।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article