MP: पटवारी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, कांग्रेस ने बताया 'व्यापम घोटाला-3', BJP बोली- पर्चियों पर नौकरी देने वाले उठा रहे सवाल

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2023, 05:33 PM IST

Madhya Pradesh Politics: गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अपने शासनकाल में पर्ची पर नौकरी देने वाली कांग्रेस पार्टी आज विश्व की आधुनिकतम चयन परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं और सीरीज में झूठ बोल रही हैं। कांग्रेस युवाओं का हौसला तोड़ रही है।

Madhya Pradesh Politics: मध्यप्रदेश में इन दिनों पटवारी चयन परीक्षा को लेकर जमकर सियासत चल रही है। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी पटवारी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाकर इसे व्यापम घोटाला-3 बता रही है तो वहीं मध्यप्रदेश सरकार ने कांग्रेस के सभी आरोपों का खंडन करते हुए इसे भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। एक दिन पहले कांग्रेस नेता अरूण यादव ने पटवारी चयन परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए कई सवाल खड़े किए थे जिनका जवाब देते हुए प्रदेश गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी आरोपों का खंडन किया है।

Narottam Mishra

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा। (फाइल)

गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के सवालों का खंडन करते हुए कहा कि कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और अरूण यादव सवाल इसलिए उठा रहे हैं क्योंकि कांग्रेस के अशोक नगर का कांग्रेस प्रवक्ता परीक्षा में फेल हो गया इसलिए तथ्यहीन को तर्क बनाकर पटवारी चयन परीक्षा में सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

End of Feed