VIDEO: जब शिवराज के मंत्री के जूते हुए चोरी, न ढूंढ पाए पुलिस-स्टाफ, जानिए फिर कैसे गए प्रभुराम चौधरी

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 11, 2023, 12:02 PM IST

अपने जूते चोरी होने के बाद मंत्री मोजे पहने नजर आए और वह इसी अवस्था में इधर-उधर जूतों के लिए परेशान दिखे।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी के सामने अजीबो-गरीब स्थिति तब पनपी, जब उनके जूते चोरी हो गए थे। वह इस दौरान हैरान-परेशान हो गए थे। मंत्री इस दौरान अपने जूतों को इधर-उधर खोजते हुए दिखाई दिए।

सबसे हैरत और रोचक बात यह है कि मंत्री के जूतों को खोजने के लिए उनके स्टाफ के अलावा पुलिस भी काफी देर दौड़-भाग करती नजर आई। हालांकि, इन जतन के बाद भी मंत्री के जूतों का कोई अता-पता न लग सका।

End of Feed