भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Election 2023) में काटें की लड़ाई के लिए राजनीतिक योद्धा मैदान में पसीना बहा रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान के अलावा कांग्रेस के कमलनाथ समेत कई चर्चित चेहरे जी जान लगाए हुए हैं। शिवराज चार बार राज्य की गद्दी संभाल चुके हैं। एक बार फिर वे सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट से छठवीं बार भाजपा के प्रत्याशी बनाए गए हैं। उनके लिए यह सीट कई मायने में खास है। साल 1972 के बाद से यह सीट अस्तित्व में आई और पहली बार यहां से कांग्रेस के सालिगराम वकील विधायक बने थे। 1985 तक चार चुनावों में यहां कांग्रेस का सिक्का चलता रहा। वर्ष 1990 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 31 साल के युवा शिवराज को टिकट दिया और उन्होंने, कांग्रेस प्रत्याशी को मात देकर यहां से बीजेपी का खाता खोल दिया।
भोपाल
MP Assembly Election 2023: BJP नहीं कांग्रेस नेता ने शिवराज को CM बनने की दी थी सूचना, मुख्यमंत्री बनने के लिए इस नेता से करना पड़ा था सौदा!
- Authored by: पुष्पेंद्र कुमार
- Updated Nov 12, 2023, 07:17 PM IST
