भोपाल

एक्सप्रेस-वे पर महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाला नेता गिरफ्तार, CCTV आया था सामने

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक महिला के साथ अश्लीलता करने वाले मंदसौर जिले के ग्राम बनी के मनोहरलाल धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Image

मनोहरलाल धाकड़ गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के जिस कथित भाजपा नेता का एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। भानपुरा पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में इस नेता को सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नेता बताया गया जबकि भाजपा का कहना है कि वीडियो में दिख रहा शख्स पार्टी का प्राथमिक सदस्य नहीं है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अश्लीलता

बताया जाता है कि उक्त नेता का नाम मनोहरलाल धाकड़ है और वह उज्जैन में पंजीकृत धाकड़ महासभा का राष्ट्रीय मंत्री भी था। महासभा ने पूर्व में एक बयान में कहा था कि धाकड़ को पद से हटा दिया गया है। भानपुरा थाने के थाना रमेशचंद्र डांगी ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक महिला के साथ अश्लीलता करने वाले मंदसौर जिले के ग्राम बनी के मनोहरलाल धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया, ‘‘वीडियो में दिख रही महिला का पता लग गया है और वह मनोहरलाल की पुरानी प्रेमिका है। मनोहरलाल धाकड़ को गरोठ जेल भेज दिया गया है। कथित वीडियो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का बताया जाता है। वीडियो में धाकड़ एक महिला के साथ कार से उतरने के बाद आपत्तिजनक अवस्था में नजर आए थे। यह वीडियो 13 मई का बताया जा रहा है। वीडियो में एक सफेद रंग की कार दिख रही है। परिवहन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार इस गाड़ी का पंजीयन मनोहरलाल धाकड़ के नाम पर दर्ज है। धाकड़ की पत्नी भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य हैं और वर्तमान में मंदसौर जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक आठ से निर्वाचित हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article