Bhopal News: जिले में 1 से 15 साल तक के 9 लाख बच्चों को लगेगा जापानी बुखार का टीका, इसी महीने होगी शुरुआत

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जापानी बुखार के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी गई है। इस महीने की 27 तारीख से भोपाल में 1 से 15 साल तक के बच्चों को जैपनीज इंसेफ्लाइटिस का टीका लगाया जाएगा। इस मुहिम के जरिए जिले के लाखों बच्चों में जापानी बुखार के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित होगी।

जापानी बुखार यानी दिमागी बुखार (japanese Encephalitis) एक घातक बीमारी है। लेकिन अच्छी बात यह है कि टीकाकरण के जरिए इसके संक्रमण (Infection) से बचा जा सकता है। राजधानी भोपाल में बच्चों को जापानी बुखार से बचाने की कवायद शुरू होने जा रही है। इस मुहिम के तहत 1 से 15 वर्ष तक की उम्र के बच्चों को जापानी बुखार के संक्रमण से बचाने के लिए टीके लगाए जाएंगे। दिमागी बुखार के खिलाफ यह मुहिम 27 फरवरी से शुरू होगी।

Japanese Fever

भोपाल में जापानी बुखार के लिए टीकाकरण

स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी भोपाल में 9 लाख बच्चों को इस इंफेक्शन से बचाने के लिए सिंगल डोज लगाए जाने का लक्ष्य रखा है। राजधानी के हेल्थ डिपार्टमेंट ने इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां भी कर ली हैं। हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन की स्पेशल ट्रेनिंग भी दी गई है।

End of Feed