Bhopal News: भोपाल के मानस भवन में अंतरराष्ट्रीय रामायण सेमिनार का आयोजन किया गया। तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देश-विदेश से रामायण पर शोध करने वाले लोग अपना व्याख्यान देंगे। इस सेमिनार के लिए लगभग 80 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें से 67 लोग अपना रिसर्च पेपर प्रस्तुत करेंगे।
इनमें से एक है बनारस से आई प्रोफेसर डॉक्टर इशरत जहां, जिन्होंने रामचरित मानस के पात्रों के महत्व किताब लिखी है और इस पर रिसर्च किया है। डॉक्टर इशरत जहां के पिता अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे और बचपन से ही राम को पढ़ने में उनकी रुचि रही है और इसी पर उन्होंने अपने रिसर्च पेपर तैयार किए।
