इंदौर में युवक ने गढ़ी अपने अपहरण की कहानी, परिवार से की 3 लाख की फिरौती की मांग, वजह कर देगी हैरान

एमपी के इंदौर में एक युवक ने खुद के अपहरण की कहानी बनाकर परिवार से तीन लाख रुपये की फिरौती की मांग की है। बच्चे के किडनैप होने की बात पता लगते ही पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस की पूछताछ के दौरान युवक ने कहानी बनाने की वजह के बारे में बताया।

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने फिरौती की रकम के लिए अपने ही अपहरण की कहानी गढ़ डाली। इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गुरुवार को युवक समेत इसमें शामिल उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोचने वाली बात ये है कि युवक ने ऐसा क्यों किया। आखिर अपने ही अपहरण की कहानी बनाने के पीछे की वजह क्या है। क्यों अपहरण का नाम लेकर वह अपने ही परिवार से पैसे ऐंठने की कोशिश क्यों कर रहा है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के दौरान इसके पीछे की वजह का भी खुलासा हुआ है।

Indore News

इंदौर में युवक ने अपने अपहरण की कहानी बनाकर परिवार से मांगी 3 लाख की फिरौती

पिता ने पुलिस में लिखाई बेटे के अपहरण की रिपोर्ट

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामसनेही मिश्रा ने बताया कि बाणगंगा थाने में यश राठौर (20) के पिता आनंद राठौर ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाशों ने उनके बेटे का अपहरण कर लिया है और उसकी सुरक्षित रिहाई के लिए तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी है। मिश्रा के मुताबिक, पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि यश ने खुद के अपहरण की फर्जी कहानी गढ़ी थी और इसमें उसके तीन साथी-राहुल मेहरा (25), आदर्श चक्रवेदी (22) और धर्मेन्द्र लोधी (35) शामिल थे।

End of Feed