अनोखी होगी इस शहर की मेट्रो, मुफ्त में यात्रा भी कर पाएंगे यात्री; टाइमिंग भी जान लें

कुछ दिनों पहले कमिशन ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (CMRS) ने इंदौर मेट्रो को हरी झंडी दिखा दी, यानी इंदौर मेट्रो जल्द ही प्रायोरिटी कॉरिडोर पर चलेगी। MP मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसकी रूट, टाइमिंग, किराया वगैरह तय कर दिया गया है। हालांकि, ये कबसे चलनी शुरू होगी इसकी तारीख अभी नहीं आई है। इसकी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए प्रबंधन ने इसकी टिकटों पर भारी रियायत देने वाली है। आइए जानते हैं।

Indore Metro: MP मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इंदौर मेट्रो को लेकर तैयारी तेज कर दी है। जल्द ही प्रायोरिटी कॉरिडोर पर इंदौर मेट्रो दौड़ती नजर आएगी। इसका रूट, किराया, समय आदि तय कर दिया गया है। हालांकि, मेट्रो के कॉमर्शियल रन की तारीख अभी तय नहीं हुई है। कमिशन ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (CMRS) की टीम ने पिछले दिनों ही इस ट्रेन को ग्रीन सिग्नल दे दिया था, जिसके बाद इसको चलाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। येलो लाइन का प्रायोरिटी रूट कुल 5.9 किमी का है, जिसमें 5 स्टेशन रहेंगे। बताया जा रहा है कि कॉमर्शियल रन के दौरान जब इस रूट पर मेट्रो चलेगी तो वह हर 2 से 5 मिनट में एक स्टेशन पर पहुंच जाएगी।

indore metro

जल्द शुरू होगी इंदौर मेट्रो की सेवा (सांकेतिक तस्वीर)

क्या रहेगी मेट्रो की टाइमिंग

मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार इंदौर मेट्रो गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर 3 तक चलेगी। इस दौरान मेट्रो दोनों तरफ से 25 चक्कर लगाएगी, यानी कुल 50 बार फेरे लेगी। टाइमिंग की बात करें, तो इंदौर मेट्रो सुबह 8 बजे से चलना शुरू होगी और 12 घंटो तक चलेगी। यानी दोनों सोर्स स्टेशनों से शाम 8 बजे तक चलाई जाएंगी। यात्रियों की संख्या के आधार पर इस समय को बढ़ाया या घटाया जाएगा।

End of Feed