इंदौर मंदिर हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं की आंखों से दुनिया देखने लगे 5 लोग

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 7, 2023, 11:56 PM IST

इंदौर के एक मंदिर में हुए भीषण हादसे में मृत 36 श्रद्धालुओं में से 8 के नेत्रदान के बाद सफल कॉर्निया प्रत्यारोपण से 5 जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी का अंधकार मिट गया है। वे उनकी आंखों से दुनिया देखने लगे।

इंदौर (मध्यप्रदेश): इंदौर के एक मंदिर में हुए भीषण हादसे में मृत 36 श्रद्धालुओं में से आठ के नेत्रदान के बाद सफल कॉर्निया प्रत्यारोपण से पांच जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी का अंधियारा मिट गया है। शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) की एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Indore temple accident, eye donation

इंदौर मंदिर हादसे में मारे गए लोगों की आंखों से देखने लगे दूसरे लोग

एमवायएच की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता वालिया ने बताया कि मंदिर हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं के नेत्रदान से हमारे नेत्र बैंक को छह कॉर्निया मिले। इनसे हमने पांच जरूरतमंद मरीजों का नेत्र प्रत्यारोपण ऑपरेशन किया। जल्द ही एक और मरीज का नेत्र प्रत्यारोपण ऑपरेशन किया जाएगा।"

End of Feed