इंदौर में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर महिला काउंसलर से छेड़छाड़ का केस दर्ज

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 5, 2023, 10:54 PM IST

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाध्यापक के खिलाफ स्कूल की एक पूर्व महिला काउंसलर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है।

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाध्यापक के खिलाफ अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाली स्कूल की एक पूर्व महिला काउंसलर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है।

Indore Jawahar Navodaya Vidyalaya molestation case

इंदौर में जवाहर नवोदय विद्यालय में छेड़छाड़ का मामला आया सामने

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 35 वर्षीय महिला की शिकायत के बाद मंगलवार को मामला दर्ज किया गया। यह महिला केंद्र सरकार द्वारा संचालित जवाहर नवोदय स्कूल में संविदा काउंसलर के रूप में काम करती थी।

End of Feed