मध्य प्रदेश में ‘I Love Mohammad’ के पोस्टर ने बढ़ाई कानून-व्यवस्था की चिंता; झंडा जेहाद पर सख्त कार्रवाई का निर्देश

मध्य प्रदेश में हाल ही में 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर और बैनर फैलने से कानून-व्यवस्था की चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने इसे प्रदेश और देश में माहौल बिगाड़ने की कोशिश माना है और इन पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। मामले को लेकर राजनीतिक और सुरक्षा संगठनों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं।

I Love Mohammad Posters in MP: पूरे देश ने देखा कि किस तरह से आई लव मोहम्मद के झँडे और बैनर लहराकर देश का माहौल अशांत करने की कोशिश की गई। आई लव मोहम्मद के पोस्टर बैनर देश के साथ साथ मध्यप्रदेश की गली कूचों में नज़र आने लगे। जेहादी पोस्टर देखते ही जांच एजेंसियों के कान खड़े हो गए। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल ये है कि अचानक से इस तरह की मुहिम देश और प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में कैसे शुरु हो गई। इससे पहले देखा गया कि फिलिस्तीन की झंडों को लेकर मुस्लिम युवाओं ने कई आंदोलन किए और पोस्टर बैनर लहराए। ऐसे में ये पोस्टर बैनर और झंडे पुलिस जांच के दायरे में आ गए हैं। पुलिस के आला अधिकारियों को शक है कि देश का माहौल खराब करने के लिए मुस्लिम युवाओं को भड़काया जा रहा है और इसके लिए इस तरह के मजहबी झंडों और बैनरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

I Love Mohammad Posters in MP

मध्य प्रदेश में 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर

पुलिस मुख्यालय अब इन पोस्टर्स पर नजर रख रहा है। आईजी लॉ एंड ऑर्डर अंशुमान सिंह के मुताबिक इस तरह के पोस्टर औऱ बैनर पर नज़र रखी जा रही है, जहां पर भी माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है वो हमारी नज़र में है। प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर खतरा होगा तो फौरन ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर एक्सपर्ट्स की राय आपको बताते हैं। 35 साल से झंडा बैनर के कारोबार से जुड़े अजय अग्रवाल का कहना है कि वो इस तरह के झंडे नहीं छापते, अजय अग्रवाल तो यहां तक बताते हैं कि जो भी रजिस्टर्ड काम करने वाले प्रिंटर हैं वो इस तरह के पोस्टर और बैनर नहीं छाप सकते क्योंकि नियम के हिसाब से उन्हें अपना नाम प्रिंटलाइन पर देना होता है, ऐसे में अवैध काम करना उनके बिजनेस के लिए खतरा है, अजय अग्रवाल का कहना है कि इस तरह के बैनर पोस्टर ऑनलाइन ऑर्डर पर लिए जा रहे हैं और प्रदेश के बाहर से आ रहे हैं।

End of Feed