Ujjain News: उज्जैन के गरबा महोत्सव में लगे 'आई लव महाकाल' के पोस्टर, कार्यक्रम में दिखा भक्ति, श्रद्धा और देशभक्ति का संगम

Ujjain News: महाकाल की नगरी उज्जैन में 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर के विरोध में न्यू नवरंग डांडिया गरबा महोत्सव में 'आई लव महाकाल' के पोस्टर लगाए गए। गरबा में शामिल हुए हजारों लोगों ने महाकाल का नारे लगाए, जिससे पूरा पंडाल गूंज उठा। गरबा कार्यक्रम में भक्ति और देशभक्ति का एक अनोखा संगम देखने को मिला, जो कार्यक्रम का आकर्षण केंद्र बना।

Ujjain News: धार्मिक नगरी उज्जैन में नवरात्र गरबा महोत्सव के दौरान एक अनूठा नजारा देखने को मिला। महाकाल की नगरी उज्जैन में श्रद्धा, भक्ति और देशभक्ति का एक अनोखा संगम देखे को मिला। न्यू नवरंग डांडिया गरबा महोत्सव में 'आई लव महाकाल' के पोस्टर लगाए गए। बता दें कि बीते कुछ दिनों से हैशटैग के साथ 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर देखने को मिल रहे हैं। इसके विरोध में 'आई लव महाकाल' के पोस्टर लगाए गए। गरबा में भाग लेने वाले 5,000 से अधिक लोगों ने एक साथ 'बाबा महाकाल' के नारे लगाए, जिससे पूरा पंडाल गूंज उठा। इस आयोजन में भक्ति और देशभक्ति का संगम देखा गया।

Ujjain News

उज्जैन के गरबा महोत्सव में लगे 'आई लव महाकाल' के पोस्टर (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

गरबा महोत्सव में पोस्टर और जयकारों का माहौल

गरबा महोत्सव में एक स्वर में हजारों लोगों बाबा महाकाल के जयकारे लगाए, जिसके बाद यह गरबा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बन गया। इस साल गरबा पंडाल की सबसे बड़ी खासियत पंडाल में लगे 'आई लव महाकाल' के पोस्टर थे। आयोजकों ने बताया कि यह महाकाल के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट करने का एक तरीका है। कार्यक्रम में जैसे ही डांडिया की धुन शुरू हुई, पूरा पंडाल 'जय महाकाल' के नारों से गूंज उठा। आई लव महाकाल के पोस्टर पर लोगों का कहना था कि जब नगर निगम शहरों के नाम से बैनर लगा सकता है, तो हम अपने आराध्य देव के लिए 'आई लव महाकाल' का बैनर क्यों नहीं लगा सकते।

End of Feed