भोपाल

जबलपुर में निर्माणाधीन होटल में तेज धमाके के साथ लगी आग, CM मोहन यादव ने जताया दुख

जबलपुर के एक निर्माणाधीन होटल की किचन में गैस पाइपलाइन टेस्टिंग के दौरान भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। सीएम मोहन यादव ने इस घटना पर दुख जताया है।

Image

होटल में लगी भीषण आग (सांकेतिक फोटो)

Jabalpur Hotel Caught Fire: जबलपुर में ITC के निर्माणाधीन होटल गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना पर दुख जताया है। साथ ही जिला प्रशासन को घायलों को समुचित इलाज की व्यवस्था के लिए निर्देश भी दिया है।

टेस्टिंग के दौरान हुआ हादसा

यह हादसा जबलपुर में तिलवारा के पास आईटीसी के वेलकम होटल में हुआ। यह नवनिर्मित होटल बनकर तैयार हो चुका है। जिसमें टेस्टिंग का काम चल रहा था। तभी होटल की किचन में गैस पाइपलाइन में जोरदार विस्फोट के बाद आग लग गई। इस दौरान वहां पर काम कर रहे मजदूर विस्फोट की चपेट में आ गए। इस हादसे की सूचना मिलने पर जबलपुर कमिश्नर अभय वर्मा, एसपी आदित्य प्रताप सिंह और जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना मौके पर पहुंचे। जिला कलेक्टर ने बताया कि होटल की किचन में गैस पाइप लाइन में रिसाव था। इसी दौरान यहां आग लग गई। इस घटना को लेकर उच्च अधिकारियों से जांच कराई जा रही है।

मृतक के परिजनों को 4 लाख की आर्थिक सहायता

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस दुखद घटना में घायलों को बेहतर उपचार देना हमारी प्राथमिकता है। समुचित इलाज की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में एक महिला की असामयिक मृत्यु हुई है। उन्होंने परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्ति की है। साथ ही मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4 लाख की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है। वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article